BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 10:39 am
BIG NEWS : युवा दिवस पर 12 जनवरी से प्रदेश में शुरू होगा संकल्प से समाधान अभियान, स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रदेश के स्कूलों होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, सीएम डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रीय युवा दिवस यानी 12 जनवरी यानि आज से प्रदेश में ‘संकल्प से समाधान’ महा-अभियान शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले के तहत यह अभियान 31 मार्च 2026 तक चार चरणों में चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है – आम जनता की समस्याओं, शिकायतों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े लंबित आवेदनों का समयबद्ध और अंतिम समाधान करना।


यह अभियान 106 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं पर केंद्रित होगा।
सारी प्रक्रिया पूरी तरह से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से मॉनिटर की जाएगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
अभियान के चार चरण इस प्रकार हैं 
पहला चरण (12 जनवरी से 15 फरवरी 2026) – घर-घर जाकर आवेदन संग्रहण
दूसरा चरण (16 फरवरी से 16 मार्च 2026) – क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन
तीसरा चरण (16 से 26 मार्च 2026) – ब्लॉक स्तर पर लंबित और नए आवेदनों का निराकरण
चौथा चरण (26 से 31 मार्च 2026) – जिला स्तर पर अंतिम समाधान शिविर, सभी आवेदनों का 31 मार्च तक पूरा निराकरण अनिवार्य
स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रदेश के स्कूलों होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार
स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ सूर्य नमस्कार और योग करेंगे। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार नरसिंहपुर जिले के रुकमणि देवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक एक साथ यह कार्यक्रम चलेगा। 


विशेष व्यवस्था
आकाशवाणी के माध्यम से राज्यव्यापी प्रसारण होगा।
पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन।
उसके बाद स्वामी विवेकानंद का रिकॉर्डेड ऑडियो।
फिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रेरणादायक संदेश।
इसके बाद सभी छात्र एक संकेत पर सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करेंगे।
सीएम डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सुबह 9:15 बजे – शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उत्कृष्ट विद्यालय), शिवाजी नगर, भोपाल में आगमन। यहां वे राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं के साथ शामिल होंगे। यह युवा दिवस का प्रमुख आयोजन है, जहां स्वास्थ्य, अनुशासन और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को बढ़ावा दिया जाएगा।  
10:25 बजे – पॉलिटेक्निक चौराहा पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण।  
10:40 बजे – निवास पर आगमन।  
11:25 बजे – पार्टी कार्यालय (बीजेपी प्रदेश कार्यालय) में आगमन।  
11:50 बजे – स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता।  
12:00 बजे – रवींद्र भवन, भोपाल में मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट 2026 में शामिल होंगे। यह दो दिवसीय समिट (11-12 जनवरी) स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने, निवेश, नेटवर्किंग और नवाचार को बढ़ावा देने का बड़ा मंच है। मुख्यमंत्री यहां स्टार्टअप्स को नई दिशा देंगे। दोपहर 1:15 बजे – वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवा संगम रोजगार मेला 2026 (सारंगपुर) में शामिल होंगे। यह मेला युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल अवसर प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। दोपहर 1:40 बजे – स्टेट हैंगर, भोपाल से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, नागपुर के लिए प्रस्थान। नागपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद शाम 8:35 बजे भोपाल वापसी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE