BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 10:56 am
KHABAR : भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगेगा श्री गुर्जरखेड़ा धाम, दो दिवसीय महोत्सव 14-15 को, भजन संध्या व ध्वज यात्रा रहेगी आकर्षण का केंद्र, रामजी राव कानोड़ सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

जावी। नीमच जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर जावी-सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित दीन-दुखियों के शरणस्थल ऐतिहासिक श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर दो दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का जन्मोत्सव एवं मंदिर पाठोत्सव 14 एवं 15 जनवरी को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।

श्री गुर्जरखेड़ा धाम मंदिर प्रबंध समिति एवं सेवादार समिति के सदस्यों ने बताया कि 14 जनवरी (बुधवार) को सायं 7:30 बजे से “एक शाम श्री गुर्जरखेड़ा सरकार के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक रामजी राव कानोड़ सहित अंचल के कलाकार मनोहर सुथार सावन, युवा भजन गायक सदाशिव सेन (रूपपुरा), सूरज माली (पिपलोन), अमितगिरी गोस्वामी (कराड़िया महाराज) एवं शिव म्यूजिकल ग्रुप रेवली-देवली के भजन गायक विष्णु जाधव अपनी टीम के साथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
रात्रि 12:15 बजे महाआरती होगी, जिसके पश्चात रामजी राव द्वारा वरदावनी भजनों के माध्यम से देव आव्हान किया जाएगा।

15 जनवरी को प्रातः से ही मंदिर में पूजन-अर्चन प्रारंभ होगा। इस अवसर पर श्री गुर्जरखेड़ा सरकार अगोरीनाथ मित्र मंडल बांगरेड द्वारा ध्वज यात्रा प्रातः 8:00 बजे बांगरेड से रवाना होगी, जो बांगरेड के मुख्य मार्गों से होते हुए पिपलिया रावजी, ऊंचेड, किशनपुरा, थडोली एवं जावी के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रातः 11:30 बजे श्री गुर्जरखेड़ा धाम पहुंचेगी। इसके पश्चात महाआरती, महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

महाआरती के उपरांत श्री गुर्जरखेड़ा सरकार भक्तों को दर्शन देकर शुभ आशीर्वाद प्रदान करेंगे। समिति एवं भक्तों द्वारा भव्य स्वागत-सत्कार किया जाएगा। सायं 5:00 बजे से भक्ति निशा का आयोजन होगा, जो देर रात्रि तक चलेगा।

श्री गुर्जरखेड़ा धाम प्रबंध समिति एवं सेवादार समिति ने अंचल के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में पधारकर दो दिवसीय महोत्सव में सहभागिता करें एवं धर्मलाभ अर्जित करें।

यह जानकारी श्री गुर्जरखेड़ा धाम मंदिर प्रबंध समिति के प्रवक्ता दिलीप पाटीदार (जावी) ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE