BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 11:16 am
BIG NEWS : स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम, सीएम डॉ मोहन बोले- योग और सूर्य नमस्कार हमारी सनातन परंपरा, युवा हताशा से नहीं खुद को आशा से भरे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर में सामूहिक योग और सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विद्यार्थियों के साथ योग और सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर, मंत्री राकेश सिंह और महापौर भी मौजूद रहे। युवा दिवस पर प्रदेशभर के स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन के साथ सुबह 9.30 से 10.15 तक वंदे मातरम्, स्वामी विवेकानंद का ऑडियो और सीएम के संदेश का प्रसारण किया गया।


बच्चे नशे से दूर रहें और रोज 30 मिनट व्यायाम करें
इस अवसर पर सीएम डॉ मोहन ने कहा- योग और सूर्य नमस्कार हमारी सनातन परंपरा है। कोई भी काम हम सूर्य नमस्कार से शुरू करते है। योग सिर्फ साधना नहीं है ये उत्कृष्टता की ओर ले जाता है। स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाए। बच्चे खूब पढ़े अपनी पढ़ाई के अलावा दूसरी किताबें भी पढ़ें। पोषण वाला खाना खाएं, जंक फूड से दूर रहें, नशे से दूर रहें रोज 30 मिनट व्यायाम करें, कोई एक खेल जरूर खेलें।


हताशा से नहीं खुद को आशा से भरे
अपनी भावनाएं परिवार और दोस्तों से साझा करें, हताशा से नहीं खुद को आशा से भरे। हम सबके समय की अवधि बाबा महाकाल ने तय किया है। प्रत्येक पल अपने आनंद और प्रकृति के लिए जिएं। सोमनाथ के मंदिर पर हम गर्व करते हैं। 1000 साल पहले जिन आक्रांताओं ने इसे मिटाने की कोशिश की उनको ये जवाब है। पूरी दुनिया ने राम मंदिर के भूमिपूजन के साथ आयोजन देखे। गर्व से कहो हम हिन्दू हैं।


सनातन संस्कृति के साथ देश आगे बढ़ रहा
कहा- स्वामी विवेकानंद ने विश्व में सनातन संस्कृति का परचम लहराया है। वसुधैव कुटुंबकम् को प्रगट करने का काम किया।सूर्य नमस्कार का अपना महत्व है,। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती अलग तरह से मनाई जा रही है। सनातन संस्कृति के साथ देश आगे बढ़ रहा है। हमारा देश दुनिया का सबसे युवा देश है। संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीएम मोहन ने युवाओं के प्रेरणापुंज, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नमन करते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE