BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 11:18 am
KHABAR : तंबोली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, वार्षिक कैलेंडर विमोचन मनासा में संपन्न, ऐतिहासिक आयोजन में उमड़े समाजजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिरकत, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के कुकडेश्वर में तंबोली समाज नवयुवक मंडल जिला नीमच द्वारा 11 जनवरी 2026 रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह कोर्ट के सामने मनासा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह, वार्षिक कैलेंडर विमोचन व सामाजिक मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के जिन युवाओं ने अलग-अलग क्षेत्र में अपना एवं परिवार सहित समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उनका सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश लाखू लाल तंबोली मुंबई (राष्ट्रीय अध्यक्ष सकल तंबोली समाज), सरिता विजय चौरसिया नागपुर (महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सकल तंबोली समाज), वीरेंद्र पटेल इंदौर (राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सकल तंबोली समाज), संतोष कुमरावत खंडवा (प्रदेश अध्यक्ष सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज) व कार्यक्रम में शिव विनोद भानपिया (अध्यक्ष नगर परिषद भानपुरा), सीमा अजय तिवारी (अध्यक्ष नगर परिषद मनासा) व विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र मोदी (अध्यक्ष तंबोली समाज नीमच), राजेश कलावड़िया (अध्यक्ष तंबोली समाज कुकड़ेश्वर), तुलसीराम राजू मोदी (अध्यक्ष तंबोली समाज पड़दा), शिव बंबोरिया (अध्यक्ष तंबोली समाज भानपुरा) एवं समाजसेवी राजा चौरसिया ( ज्ञानोदय कॉलेज हॉस्पिटल नीमच), अशोक मोदी (जिला अध्यक्ष तेरागी संघ नीमच) व  महेश मोनू मोदी (जिलाध्यक्ष तंबोली समाज नवयुवक मंडल जिला नीमच) मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुभारम्भ केशुबावजी व मा सरस्वती पूजन के साथ हुआ। अतिथियो का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत नवयुवक मंडल द्वारा किया गया। स्वागत भाषण नवयुवक मंडल जिलाध्यक्ष महेश मोनु मोदी द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में कैलेंडर विमोचन व प्रतिभावान छात्र छात्राओ व अन्य क्षेत्र में सेवारत प्रतिभाओ का सम्मान मंच के माध्यम से अतिथियो द्वारा किया गया। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज उत्थान व एकीकरण की बात कही। वंही महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं को आगे आकर, संगठित होने व गतिविधियो में भाग लेने की बात रखी। प्रदेश अध्यक्ष ने नवयुवक मंडल द्वारा आयोजीत इस आयोजन कि सराहना करते हुए, नवयुवक मंडल के जिलाध्यक्ष महेश मोनु मोदी की कार्यकुशलता की तारीफ करते हुए, आगामी समय मे प्रदेश स्तर पर आयोजन के लिए महेश मोनू मोदी को अग्रसर रखने की घोषणा की। इस ऐतिहासिक आयोजन में लगभग 2 हजार तंबोली समाजजन ने शामिल होकर, कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करते हुए, कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम समापन पर सभी उपस्थित जन का सहभोज हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE