चित्तौड़गढ़। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्या भारती के विद्यालय, विद्या निकेतन, गाँधीनगर का पथ संचलन 12 जनवरी को आयोजित होगा।
पथ संचलन सोमवार को प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर से शुरू होगा और गाँधीनगर क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी ऊपर वाली गली, हुड़को, से. नं. 5 मेन रोड, त्रिपोलिया जी, सब्जी मंडी, हाउसिंग बोर्ड, गर्ल्स कॉलेज मेन रोड, गली नं. 2 होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त होगा।
विद्यालय प्रशासन ने पथ संचलन को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।