BREAKING NEWS
NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     KHABAR : मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां, ईदगाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तारा बाई (सरिता) तडवेचा, परिवार.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कृष्णकांत पांड्या (लाला),.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 11:52 am
NEWS : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों और विद्यार्थियों को किया जागरूक, चित्तौड़गढ़ में बाल विवाह रोकथाम कार्यशाला आयोजित, बाल विवाह के खिलाफ ली शपथ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बाल विवाह मुक्त भारत के 100-दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में निरंतर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बाल विवाह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। आरटीडीसी होटल, चित्तौड़गढ़ में आयोजित इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, बाल अधिकारिता विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को बाल विवाह रोकथाम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन नवीन किशोर काकड़दा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की प्रमुख धाराओं, दायित्वों और कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी भी दी और समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बाल विवाह की आशंका होने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।

कार्यशाला में डॉ. दिग्विजय सिंह, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर शीतल राठौर, नर्सिंग ऑफिसर अनिल खींची, लाइन सुपरवाइजर राहुल सिंह, सरिता मीणा, नानूराम जाट और बाल अधिकारिता विभाग से कनिष्ठ सहायक कुश पारिक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, स्पेक्ट्रम स्टडी प्वाइंट, कुम्भानगर में संस्था प्रभारी महावीर उपाध्याय ने कोचिंग विद्यार्थियों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई और उन्हें इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE