BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 11:56 am
KHABAR : जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन का नव वर्ष मिलन समारोह एवं वार्षिक बैठक, नीलकंठ महादेव प्रांगण पर संपन्न, नरेंद्र शर्मा बने जिला अध्यक्ष बधाईयों का लगा ताता, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन जिला नीमच के बैनर तले नीमच जिले की वार्षिक बैठक एवं नव वर्ष मिलन समारोह नीमच जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा नीलकंठ की नगरी के प्रांगण में संपन्न हुआ।


समारोह की शुरुआत बाबा नीलकंठ महादेव की आराधना और पुष्पमाला पहनाकर हुई- जिले भर से आए हुए जन स्वास्थ्य रक्षोंको ने सर्व सम्मति से  अध्यक्ष पद पर नरेंद्र जी शर्मा (भंवरसा) को चुना। उसके पश्चात सभी ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। संगठन की मजबूती के लिए जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें संरक्षक हेमंत अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह शेखावत, मदन नायक, निर्मल विश्वास, नवाब खान उपाध्यक्ष    गिरीश शुक्ला (रामपुरा), भोपाल सिंह भाटी (धनेरिया कला), महेश सुथार (उमर) सचिव महेश कुमार शर्मा कोषाध्यक्षदशरथ सिंह सोनगरा मीडिया प्रभारी मोहन नागदा, बबलू चौधरी, मुकेश शर्मा संगठन मंत्री कुशल चौधरी (सावन), अनिल शर्मा सह संगठन मंत्री    अनिल सांवरिया (टोनी) (कुकड़ेश्वर) प्रवक्ता तेज सिंह शक्तावत, अंतिम मोगरा, भरत गुर्जर
को मनोनीत किया गया तथा तहसील अध्यक्ष पद पर भी
- नीमच - किशोर दास बैरागी (नेवड)
- जिरन - नेपाल सिंह चुंडावत
- मनासा - रामदयाल कारपेंटर
- जावद - मकबूल मिर्जा
- सिंगोली - कैलाश धाकड़
- रामपुरा - मुकेश मेहता को दायित्व दिया गया।


इस नव वर्ष मिलन समारोह में प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष  शिवनारायण गुर्जर, प्रदेश संगठन मंत्री हयात कुरेशी जी, जगदीश  गुर्जर आदि भी उपस्थित थे और सभी एक दूसरे को नव वर्ष मिलन समारोह और सभी पदाधिकारियो को बधाई और शुभकामनाएं दी।


नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि-भगवान नीलकंठ महादेव से प्रार्थना की गई कि संगठन सदैव एकता की माला में पिरोया रहे और जन स्वास्थ्य रक्षकों के सुख‑दुःख में साथ रहे। शर्मा ने जिलाअध्यक्ष पद पर नियुक्त करने के लिए संगठन के प्रति सभी सदस्यों का आभार माना। उनका नेतृत्व और सभी पदाधिकारियों की सहयोग भावना से जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन का विकास निरन्तर जारी रहने की आशा है। नरेंद्र शर्मा विधायक परिहार के खास माने जाते हैं।


इस अवसर पर नीमच मनासा रामपुरा, जीरन, सिंगोली जवाद,एवं नीमच जिले के जन स्वास्थ्य रक्षक  संगठन के सदस्य उपस्थित थे। आभार, पूर्व जिला अध्यक्ष एवंकोषाध्यक्ष दशरथसिह सोनगरा’ने व्यक्त किया  कार्यक्रम के पश्चात सभी का धन्यवाद किया और विशेष अतिथि के रूप मे ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ विजय जी भारती और उनकी टीम का साथ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और उसके बाद सहभोज का आयोजन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE