सरवानिया महाराज। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सोमवार सुबह 9ः00 बजे शहर के बड़े स्कूल में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। आयोजन में योग प्राणायाम व सूक्ष्म व्यायाम कर योग और स्वामी विवेकानन्द को कैसे जीवन में उतारें इस पर बात की गई। आयोजन में अतिथि भाजपा मण्डल अर्जुन माली, न.प उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, जिला मंत्री शिवम पुरोहित ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुरुआत की। इस दौरान संकूल प्राचार्य आर के मीणा, स्कूल प्राचार्य स्मिता नागदा तथा विद्यालय परिवार शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार गुर्जर, योग शिक्षक देवी सिंह देवड़ा किया आभार ललिता सांवरिया ने माना।