सनावद। नगर पालिका परिषद द्वारा एमडी जैन ग्राउंड पर स्वामी विवेकानंद व युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षक के सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस दौरान कई वक्ताओं ने योग व सूर्य नमस्कार के बारे में अपने विचार रखें। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र मिश्रा,पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी विशेष रूप से मौजूदथे।