नीमच। दिनांक 11 जनवरी को मंडी परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम समाज में एकता, संस्कार और समरसता का संदेश देने में पूर्णतः सफल रहा। कार्यक्रम में आदरणीय संत, सम्मानित मातृशक्ति, विशिष्ट अतिथि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी गौरवशाली बना।
कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि सभी अतिथियों के मार्गदर्शन और सान्निध्य से समाज को सकारात्मक दिशा मिली। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग सराहनीय रहा। सम्मेलन की शुरुआत से लेकर समापन तक सभी कार्यकर्ताओं ने निष्ठा और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
केशव बस्ती के संयोजकों ने सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम संयोजक मनीष गर्ग ने बताया कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह सम्मेलन ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बन सका।