रामपुरा। थाना रामपुरा द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026 को दो अलग-अलग कार्यवाहियों में अवैध मादक पदार्थ गांजे के लगभग 20,000 हरे पौधे जप्त किए गए। जप्त गांजे का कुल वजन 11 क्विंटल 25 किलोग्राम और कीमत लगभग 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
घटना का विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी रामपुरा, निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में टीम ने ग्राम डायली के जंगल और नाले किनारे स्थित खेतों में कार्रवाई की। भूमि स्वामी अज्ञात पाए जाने पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी-
निरीक्षक विजय सागरिया (थाना प्रभारी)
सउनि नसीम अहमद, सउनि अब्दुल अलीम
प्र.आर.429 देवेश मालवीय, प्र.आर.113 नितिन पुरोहीत
प्र.आर.396 प्रदीप तिवारी, प्र.आर.390 नरेन्द्र नागदा
आर.129 रघुवीर सिंह, आर.446 भुरसिंह डोडियार
आर.373 सुनिल भुरिया, आर.597 विजय बारीवाल
आर.चा.93 सोनु कलोसिया
थाना कुकडेश्वर की टीम
पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई अपराध रोकथाम और फरार अपराधियों की पकड़ में एक महत्वपूर्ण सफलता है।