सनावद। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पंडित कॉलोनी व न्यू जैन कॉलोनी के स्थानीय रहवासियों के द्वारा मंत्री गार्डन में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक श्रीमंद भागवत कथा एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया।
कथा वाचक ज्योतिषी आचार्य प्रवीण राजौरिया वृंदावन के मुखारविंद से हुई। कथा श्रवण के दौरान चारों ओर का वातावरण भक्ति में हो गया सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्त जमकर झूमते नाचते गाते नजर आए। संगीतमय सप्त दिवसीय भागवत कथा का आज यजमानों के साथ हवन पूजन व पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।
मीडिया से चर्चा के दौरान कथावाचक आचार्य प्रवीण राजोरिया ने बताया कि यह कथा का तीसरा वर्ष है और लगातार हिंदू धर्म की ध्वजा यूं ही लहराती रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार पुनः भारत हिंदू राष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहा है। सभी लोगों को सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए इस दौरान मुख्य रूप से नितिन माली अनिल गुप्ता रामलाल मालाकार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।