BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 2:40 pm
KHABAR : जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न, सूर्य नमस्कार से तन, मन के साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है- कलेक्टर गर्ग, पढे़ पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘युवा दिवस’ के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन संजय गांधी उद्यान, मंदसौर में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार मीना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुधीर सिंह निगवाल सहित जिला अधिकारीगण, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिले के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा संस्थानों एवं पंचायतों में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण को सभी स्थानों पर देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई एवं समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया गया।


इस अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा कि सूर्य नमस्कार तन, मन के साथ मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। इसे हम सभी को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में अवश्य अपनाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी समाज को ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं। 


प्रत्येक नागरिक का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। शरीर को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम योग है। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के माध्यम से योग के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है। स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करने से न केवल स्वास्थ्य उत्तम रहता है, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। योग से अनेक बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है। सूर्य नमस्कार में योग के लगभग सभी आसनों का समावेश होता है, जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE