रतलाम। पश्चिम बंगाल के रिसड़ा शहर में रविवार को “रक्त वीरों” यानी नियमित रक्तदाता और समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए शोभा जीव कल्याण ट्रस्ट द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रतलाम द्य पश्चिम बंगाल के रिसड़ा शहर में रविवार को “रक्त वीरों” यानी नियमित रक्तदाता और समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए शोभा जीव कल्याण ट्रस्ट द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की सिंदूर रक्तदान सेवा समिति, खाचरोद के सक्रिय योगदान को भी सराहा गया। कार्यक्रम में भारत भर से रक्तदान के क्षेत्र में काम कर रही विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया। इसी क्रम में रतलाम जिले के पत्रकार पवन धाकड़ (सरसी), उज्जैन जिले के राहुल चौधरी, जीवन सोलंकी, गोपाल बैरागी और क्रिश चौधरी पाटीदार को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय गौरव सेवा सम्मान से नवाजा गया। उन्हें शील्ड और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के लिए भोज का आयोजन किया गया और रक्त मित्रों ने रक्तदान भी किया। संस्था के अध्यक्ष सनी भैया ने आभार व्यक्त करते हुए सभी सम्मानितों और रक्त दाताओं को बधाई दी।