नीमच। राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में सर्वाधिक पढ़े जाने वाले प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक राजस्थान पत्रिका ने अपने 12 जनवरी के अंक में बॉबजी एएसी ब्लॉक की गुणवत्ता को लेकर प्रमुख समाचार प्रकाशित किया है। पत्रिका के ब्यूरो प्रमुख मुकेश सहारिया द्वारा इस विषय पर लीड स्टोरी के रूप में समाचार प्रकाशित किया गया, जिसमें बॉबजी एएसी ब्लॉक की मजबूती, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं बढ़ती लोकप्रियता को विस्तार से दर्शाया गया है।
विभिन्न राज्यों में बनाई मजबूत पहचान-
समाचार में उल्लेख किया गया है कि बॉबजी एएसी ब्लॉक किस प्रकार देश के विभिन्न राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। इसकी बेहतर स्ट्रेंथ, टिकाऊपन और गुणवत्ता के चलते इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य पृष्ठ पर समाचार प्रकाशित होने के बाद बॉबजी एएसी ब्लॉक की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को लेकर देशभर में सकारात्मक चर्चा का माहौल बना हुआ है।
-
देश का नंबर 1 ब्लॉक बनकर उभरा-
बाबजी का एएसी ब्लॉक अब देश का नंबर 1 ब्लॉक बनकर उभरा है। 6 एमपीए की असाधारण स्ट्रेंथ के साथ इस ब्लॉक ने पूर्व के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए निर्माण क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। मजबूत गुणवत्ता के कारण इसकी मांग न केवल एमपी और राजस्थान, बल्कि अन्य राज्यों में भी तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में 50 से अधिक बड़े अस्पतालों, हाई-राइज मल्टियों और फाइव स्टार होटलों के निर्माण में बाबजी एएसी ब्लॉक का उपयोग किया जा रहा है।
भारतीय निर्माण उद्योग में नया रिकॉर्ड-
आम ईंटों की स्ट्रेंथ जहां लगभग 2 एमपीए होती है, वहीं अब तक बाजार में उपलब्ध एएसी ब्लॉक बनाने वाली कंपनियां 3 एमपीए स्ट्रेंथ तक के ब्लॉक ही तैयार कर रही थीं। इन्हीं 3 एमपीए ब्लॉकों का उपयोग शासकीय इमारतों, सरकारी योजनाओं और बड़े निर्माण कार्यों में किया जा रहा था। लेकिन बाबजी एएसी ब्लॉक के मार्केट में आने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई। बाबजी एएसी ब्लॉक की स्ट्रेंथ दर्जनों राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त लैबों में परीक्षण के बाद 5 एमपीए से अधिक पाई गई है जो भारतीय निर्माण उद्योग में एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है। बाबजी के ब्लॉकों की डेंसिटी, फिनिशिंग, टिकाऊपन और तापरोधक क्षमता भी परीक्षणों में उत्तम स्तर की पाई गई है।
किफायती रेट के चलते बड़ी डिमांड-
आज बाबजी की स्टील सी मजबूती और बहुत ही किफायती रेट के चलते एमपी-राजस्थान के शासकीय निर्माणों के साथ तमाम बड़े बिल्डर्स इसी का उपयोग कर रहे हैं। बाबजी के पास एमपी और राजस्थान सरकारों की सभी मंजूरियां है उसी के चलते सीएम राइज़, पीएम आवास, जल निगम, नहर, गाँधी सागर परियोजना सहित कई फाइव स्टार होटल, बड़े अस्पताल बाबजी के एएसी ब्लॉक से बन रहे हैं।
लैब टेक्नीशियनों की निगरानी में होता है निर्माण-
आपकों बता दें कि बाबजी का एएसी ब्लॉक एमपी-राजस्थान के टॉप बिल्डरों की पहली पसंद बन चुका है। दिलीप बिल्डकॉन, मिराज ग्रुप, नवरूप रजत, महामाया कंस्ट्रक्शन, एलसीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड गुजरात, संजय इंफ्रा एजेंसी, एनकेजी जैसी बड़ी कंपनियां बाबजी एएसी ब्लॉक का उपयोग कर रही है। इसी तरह बाबजी का एएसी ब्लॉक इंजीनियर और आर्किटेक्ट की भी पहली पसंद बन गया है। बाबजी के एएसी ब्लॉक की मजबूती और गुणवत्ता का सबसे बड़ा रहस्य इनका उत्पादन है। ब्लॉक का निर्माण देश के अनुभवी लैब टेक्नीशियनों की निगरानी में होता है, जहां हर बैच को वैज्ञानिक मापदंडों पर जांचा जाता है।
मालवा के नीमच जिले को दिलाई नई पहचान-
मालवा का नीमच जिला अब निर्माण की दुनिया में एएसी ब्लॉक के उत्पादन के नाम से भी पहचाने जाने लगा है। नीमच शहर के इंडस्ट्रियल एरिया झांझरवाड़ा में स्थित बाबजी इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाये जा रहे इंटरनेशनल पैरामीटर के एएसी ब्लॉक ने बहुत ही कम समय में धूम मचा दी है। बाबजी एएसी ब्लॉक 6 एमपीए की स्ट्रेंथ हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर झंडे गाड़ दिए है। जबकि आईएसआई का पैमाना 4 एमपीए है। बाबजी के एएसी ब्लॉक ने आईएसओ 9001 का सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर लिया है।