BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 3:54 pm
KHABAR : स्वामी विवेकानंद की जयंती याने युवा दिवस पर उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान परिसर में सामूहिक सूर्य नमस्कार, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। स्वामी विवेकानंद की जयंती याने युवा दिवस पर उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान परिसर में सामूहिक सूर्य नमस्कार न केवल स्कूली बच्चों बल्कि विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर, सहित प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसरों ने सूर्य नमस्कार किया। इस आयोजन में उत्साह ऐसा था कि सर्दी हवाओं को मात देते हुए करीब 1500 से अधिक छात्र, आमजन और प्रशासनिक अधिकारियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कर स्वामी जी को नमन किया। इसके अलावा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन हुए।


जिला स्तर पर मुख्य आयोजन उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर हुआ। यहां सुबह 8 बजे से लोग जुटना शुरु हो गए थे। 9 बजे स्वामी विवेकानंद जी के ऐतिहासिक उद्बोधन का प्रसारण आकाशवाणी से हुआ। इसके बाद राष्ट्रगीत का गायन हुआ। इसी कड़ी में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का भाषण आकाशवाणी के प्रसारण के जरिए सुना। इसके बाद आकाशवाणी और योग शिक्षको से मिल रहे संकेतों पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अफसरों, स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार के तीन चुक्र और अनुलोम विलोम, भस्त्रिका व भ्रामरी प्राणायाम किए।


सूर्य नमस्कार में प्रार्थना की मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पाद हस्ताश्न, अश्व संचालन, पर्वतासन, अष्टांगनमस्कार, भुजंगासन और प्राणायाम की 12 मुद्राओं एवं अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम को दोहराया गया। सामूहिक नमस्कार के कार्यक्रम में बेहद अनुशासन दिखाई दिया। विधायक पाटीदार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। उन्होंने सूर्य नमस्कार का महत्व बताते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार नियमित रूप से करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE