दतिया। शासकीय प्रधानमंत्री एक्सीलेंस पीजी कॉलेज में सोमवार सुबह 9 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एंदल सिंह कंसाना मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, कलेक्टर स्वप्रिल वानखड़े,भाजपा नेता प्रशांत ढेंगुला, धीरू दांगी और बृजेश यादव सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री कंसाना ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंक्तिबद्ध होकर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। आयोजन को अनुशासन और सहभागिता का उदाहरण बताया गया।
सूर्य नमस्कार के बाद हुई प्रेस वार्ता
कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को बंद कर नई योजना वीजी जी राम जी योजना शुरू किए जाने की बात कही। मंत्री ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना और विकास को गति देना है।