BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 6:10 pm
KHABAR : ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान, सीएम डॉ मोहन ने इंदिरा गांधी की शादी का जिक्र कर कांग्रेस पर बोला हमला, वीबी जी राम जी योजना को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ‘वीबी जी राम जी’ योजना ग्रामोदय से अभ्युदय तक की भावना है। वहीं उन्होंने इंदिरा गांधी की शादी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस वोटों की लालच में सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से योजना लाती थी।


राजधानी भोपाल में स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को ‘जी राम जी एक्ट’ को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के आतिथ्य में ‘ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश’ अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे। राज्य स्तरीय कार्यशाला में सभी प्रदेश संगठन पदाधिकारी भी शामिल हुए।


कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वीबी जी राम जी’ योजना ग्रामोदय से अभ्युदय तक की भावना है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोटों की लालच में राजनीति के आधार पर सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से योजना लाती रही है।


गांधी परिवार पर हमला
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी की इंटरकास्ट शादी हुई। गांधी जी के नाम को भुनाते रहे, महात्मा गांधी का मूल परिवार कहां है ? जहां भगवान राम का नाम आता है, कांग्रेस को बुखार आ जाता है। एक तो नकली गांधी ऊपर से राम जी को नहीं मानते और हमसे बात करते है। सीएम ने आगे कहा कि कोर्ट ने जब फैसला कर दिया तब मुस्लिम पक्ष भी हमारे पक्ष में था, लेकिन कांग्रेस कहीं नहीं थी। भूमिपूजन से लेकर अब तक गांधी परिवार का कोई सदस्य राम मंदिर नहीं गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE