BREAKING NEWS
HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 7:00 pm
KHABAR : पेयजल स्रोतों की नियमित सफाई एवं जल परीक्षण के निर्देश, 26 जनवरी पर जिले में पहली बार फ्रंटलाइन वर्कर भी करेंगे मार्च पास्ट, कलेक्टर ने कहा- संकल्प से समाधान अभियान में 106 योजनाओं का लाभ पंचायत-वार्ड स्तर पर मिलेगा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागृह में साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि संपूर्ण जिले में संकल्प से समाधान अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का प्रथम चरण 12 जनवरी से 15 फरवरी तक तथा द्वितीय एवं तृतीय चरण 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पंचायत एवं वार्ड स्तर पर 106 जनकल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि पंचायत-वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा प्राप्त आवेदनों का यथासंभव तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी की टंकियों, निजी टंकियों, पाइपलाइनों, ड्रेनेज सिस्टम एवं जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई कराई जाए। क्लोरीनेशन का दैनिक शेड्यूल तैयार किया जाए। साथ ही स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों के जल स्रोतों की चरणबद्ध जांच कर नियमित अंतराल पर पेयजल की सफाई एवं जल परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग को परीक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉक टेस्ट का शेड्यूल तैयार कर जारी करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को संजीवनी क्लिनिक का तत्काल हैंडओवर लेकर आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष जिले में पहली बार फ्रंटलाइन वर्कर भी मार्च पास्ट में भाग लेंगे। फ्रंटलाइन वर्कर में शिक्षक, कोटवार, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी, सफाई कर्मी सहित वे सभी कर्मचारी शामिल होंगे जो निरंतर जमीनी स्तर पर सेवाएं प्रदान करते हैं। फ्रंटलाइन कर्मियों को मार्च पास्ट के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 26 जनवरी की तैयारियों के संबंध में 24 जनवरी को प्रातः 9रू00 बजे फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE