BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 7:38 pm
KHABAR : कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा, बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय में लंबित अविवादित नामान्तरण एवं बंटवारे के प्रकरणों मे त्वरित आदेश पारित कर उनका निराकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों मे एल 1 स्तर पर ही शिकायतों का समाधान कर पोर्टल पर जवाब दर्ज करने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिये गये।  

बैठक में उपसंचालक सामाजिक न्याय को अभियान चलाकर जिले के वृद्धावस्था पेंशन के लाभ से शेष रहे सभी पात्र वृद्धजनों को पेंशन योजना में जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये। स्कूली बच्चों के आधार अपडेट कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सभी विभाग प्रमुखों को शासकीय भवनो में सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने की कार्यवाही करने एवं सी एम एच ओ को वय वंदना योजना अंतर्गत 70 प्लस सभी वृद्धजनो के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE