देवास। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग देवास ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ उज्जैन ग्रेटर द्वारा रत्नानिधि चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के सौजन्य एवं रोटरी क्लब ऑफ इन्दौर अपटाउन के सहयोग से 19 जनवरी 2026 सोमवार को प्रशांति गार्डन होटल अंजूश्री के सामने इन्दौर रोड़ उज्जैन में निःशुल्क कृत्रिम पैर चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया है। कृत्रिम पैर लगावाने के लिए जिले के दिव्यांगजन उज्जैन में आयोजित शिविर का लाभ लें।