देवास। जिले के ग्राम टांकलीखेड़ा में मत्स्योद्योग सहकारी समिति कन्नौद को मत्स्योद्योग विभाग द्वारा टांकलीखेड़ा सिंचाई तालाब का 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा प्रदान किया गया है। इससे समिति के सदस्यों को स्थायी रोजगार एवं आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति में कुल 32 सदस्य हैं, जिनमें 7 महिलाएं एवं 25 पुरुष शामिल हैं। मत्स्य पालन गतिविधि के माध्यम से समिति को प्रतिवर्ष लगभग 11 लाख रुपये की शुद्ध आय हो रही है।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ मिलने से समिति सदस्यों एवं उनके परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विभाग द्वारा मत्स्य पालन पट्टा उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के स्थायी अवसर सृजित किए जा रहे हैं।