खरगोन। जिले के कसरावद मे चल रहा केनो सलाम जापान में सितंबर-अक्टूबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी को लेकर यहां 13 से 15 जनवरी तक नेशनल केनो सलालम चौंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर से लेकर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तक 14 राज्यों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है।
सहस्त्रधारा का प्राकृतिक बहाव और नेचुरल ट्रैक हे इसे देश के सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर गेम ट्रैकों में शामिल करता है। नेचुरल पानी के प्रवाह के कारण यह ट्रैक खिलाड़ियों की पहली पसंद बनता जा रहा है, वहीं विदेशी खिलाड़ी भी यहां अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता में जर्मनी से आए तीन बार ओलंपिक से जुड़े अनुभवी कोच और विदेशी गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कोच प्रथम सिंह राठौड़ के अनुसार सहस्त्रधारा भारत का सर्वश्रेष्ठ ट्रैक है।हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर का ट्रैक होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी खिलाड़ियों में नाराजगी का कारण बनी। आने-जाने का मार्ग अत्यंत खराब है, जिससे चार पहिया वाहनों का पहुंचना भी कठिन हो जाता है, इसके पहले कृषि मंत्री कमल पटेल का सहस्त्र धारा पर कार्यक्रम था पत्रकार द्वारा चर्चा की गई थी इस रास्ते को लेकर मंत्री कमल पटेल ने कहा था रास्ते को तुरंत ठीक करवाया जाएगा लेकिन आज तक वही हाल है। वहीं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी संतोषजनक नहीं हैं। इसके बावजूद लगभग 18 से 20 तकनीकी अधिकारी प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं। भविष्य में आर्टिफिशियल ट्रैक विकसित कर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक खेल परिसर देने की योजना है, जिससे देश की खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान मिल सके।