चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई के युवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर छात्र नेता शुभम शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं आदर्श हैं। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में छात्र प्रतिनिधि महेश धनगर, मयंक गोस्वामी, कृष्णा जाट, भव्या चुंडावत, पूजा, शालू मंसूरी, खुशबू लोधा, रानू कुमावत, तन्वी सरगरा, वंदना रेगर, कमल सिंह भाटी, खुशीराम ठाकुर, विशाल सिंह, कुणाल शर्मा सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।