छतरपुर। जिले के बिजावर सिविल अस्पताल में आज लगभग पचास से अधिक महिला पुरुष 6 रोगियों को दवा के साथ साथ मकर संक्रांति पर्व के अवसर को ध्यान में रखते हुए हेल्थी फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस फूड बास्केट में गुड़, तिल, मुमफली दाने , तेल के साथ भुने चने साथ अन्य सामग्री दी गई। इस दौरान सिविल अस्पताल में पदस्थ आधा दर्जन से अधिक डॉक्टरों एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा फूड बास्केट वितरण किया गया। इस फूड बास्केट को पाकर छय रोगी काफी प्रसन्न नजर आए। टी बी मरीजों को दिया गया यह पोषण बैग डाक्टरों एवं स्टाफ की ओर से निजी तौर पर सहयोग करते हुए प्रदान किए गए। इस पहल को बीएमओ डाक्टर महेश त्रिवेदी के प्रयास से किया गया, इस जनहितैषी पहल से मरीजों में रोग से लड़ने का अत्मविस्वास पैदा होता है। बही समाज मे भी अच्छा संदेश जाता है।