नीमच। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार श्री सीताराम जाजू शा. कन्या महाविद्यालय, नीमच में सूर्य नमस्कार एवं स्वदेशी हेतु दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन तथा स्वदेशी अपनाने की भावना का विकास करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कॉलानी द्वारा की गई। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा दी तथा योग एवं स्वदेशी गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. बीना चौधरी के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार एवं स्वदेशी हेतु दौड़ गतिविधि का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। उनके निर्देशन में छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन एवं ऊर्जा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. महेंद्र राव द्वारा संचालन किया गया। छात्रोंओ की सहभागिता से कार्यक्रम उद्देश्यपूर्ण, प्रेरणादायक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।