चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं का थाने में भ्रमण और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन और डीवाईएसपी बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने नूर महल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को पुलिस थाने में आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में एएसआई सूरज कुमार और अन्य पुलिस स्टाफ ने छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, सड़क सुरक्षा और यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और अपराध से बचाव, बाल अधिकार, आपदा प्रबंधन, राजकॉप सिटिजन ऐप और हेल्पलाइन नंबर 100/112/1930/1098 आदि के बारे में जानकारी दी।
स्कूली अध्यापक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना और सुरक्षित, जागरूक तथा जिम्मेदार नागरिक तैयार करना बताया गया।