BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2026, 1:47 pm
KHABAR : मातृ मृत्‍यु समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- अति उच्‍च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में प्रसव पूर्व जांच के दौरान चिंहित की गई अति उच्‍च जोखिम वाली गर्भवती महिला के बेहतर प्रबंधन के लिए तहसील स्‍तर पर स्‍वास्‍थ्‍य शिविर लगाकर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें। उक्‍त निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिला स्‍तरीय मातृ मृत्‍यु समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को दिए। चंद्रा ने निर्देशित किया, कि चिकित्‍सकीय आपात स्थिति में किसी भी मरीज या गर्भवती महिला को परिवहन के लिए निःशुल्‍क 108 रोगी वाहन की सुविधा उपलब्‍ध होने में देरी होती है, तो रोगी कल्‍याण समिति से तत्‍काल अन्‍य वैकल्पिक रोगी वाहन की व्‍यवस्‍था सुनश्चित करे।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने कहा कि प्रत्‍येक गर्भवती महिला की प्रसव काल के दौरान ए.एन.सी.जाचं में उच्‍च जोखिम पाये जाने पर स्‍त्री रोग विशेषज्ञ से उसका बेहतर प्रबंधन करवाये । प्रसव काल के दौरान एनिमिया, उच्‍च रक्‍तचाप का भी समुचित स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सुनिश्चित की जाए।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिले में हुई मातृ मृत्‍यु के प्रकरणों की विस्‍तार से समीक्षा की और इन प्रकरणों में पीडित परिजनों से भी चर्चा कर, उपचार व्‍यवस्‍था की जानकारी ली। उन्‍होने कुकडेश्‍वर के ईश्‍वर गाडी लौहार के नवजात शिशु के भरण पोषण, देखभाल के लिए रेडक्रास से तत्‍कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही नीमच जिला चिकित्‍सालय के बजाए उक्‍त शिशु को मनासा में चिकित्‍सक को दिखाने की निरूशुल्‍क व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए।  कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.बी.एल.सिसोदिया को जिले में चिंहित हाई रिस्‍क गर्भवती महिलाओं के बेहतर प्रबंधन एवं आवश्‍यकतानुसार रैफर करने हेतु विस्‍तृत कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा में कुछ लोगो द्वारा 108 एम्‍बुलेंस सेवा का दुरूपयोग करने संबंधी तथ्‍य संज्ञान में आने पर  कलेक्‍टर ने ऐसे लोगो को चिंहित कर, उनके विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटिल, जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.बी.एल.सिसोदिया, सभी खण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारी, सेक्‍टर मेडिकल आफिसर, स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित प्रसूता महिला के परिजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE