नीमच। विनोबागंज क्षेत्र स्थित बगीचा नंबर 21 में शासन की करोड़ों रुपये की भूमि पर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में निवासी संजय गोहर ने जिला कलेक्टर नीमच को आज आयोजित जनसुनवाई में आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में बताया गया है कि बगीचा नंबर 21 की 5000 वर्गफीट से अधिक भूमि पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के निर्माण किया जा रहा है तथा जमीन को छोटे-छोटे प्लॉट में काटकर विक्रय किया जा रहा है। अवैध बाउंड्रीवाल निर्माण के चलते कुचबंधिया समाज के भेरूजी मंदिर और कुएं तक जाने वाला सार्वजनिक रास्ता भी बंद कर दिया गया है।सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी में निर्माण अनुमति नहीं होने की पुष्टि हुई है, जो वर्ष 2017 के छावनी क्षेत्र भूमि व्यवस्थापन नियमों का उल्लंघन है। प्रार्थी ने प्रशासन से अवैध निर्माण हटाकर शासन की भूमि को सुरक्षित करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।