उज्जैन। पश्चिम बंगाल के रिसड़ा शहर में कल रविवार को हुए रक्त वीरोंष् यानी नियमित रक्तदान करने वाले एवं संस्था मैं कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए विशेष शोभा जीव कल्याण ट्रस्ट द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिस मैं मध्य प्रदेश की सिंदूर रक्तदान सेवा समिति खाचरोद विगत कई वर्षों से निस्वार्थ अनजान रक्त से पीड़ित लोगों का सहारा बनकर हर समय अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है रक्तदाताओं को रक्तदान शिविर और कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन बचाने में मदद करती हैं और रक्त वीर या महारक्तवीर जैसे उपाधियों से उन्हें नवाजा जाता है, जो रक्तदान को एक महादान और जीवन बचाने का सबसे बड़ा कार्य होता हैं वही कल आयोजित हुए।
इस कार्यक्रम में संपूर्ण भारत के रक्त के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया उसी को लेकर रतलाम जिले के सरसी से पवन धाकड़ उज्जैन जिले से राहुल चौधरी जीवन सोलंकी गोपाल बैरागी क्रिश चौधरी पाटीदार को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय गौरव सेवा संस्था द्वारा शील्ड एवं प्रशस्वी पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम के अंत में इसमें भोज एवं रक्त मित्रों द्वारा ब्लड डोनेट किया गया वहीं अंत संस्था के प्रमुख अध्यक्ष सनी भैया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।