BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2026, 3:53 pm
BIG NEWS : जिला प्रशासन की जनसमस्याओं के समाधान की प्रभावी पहल, ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित और स्थानीय स्तर पर निराकरण हेतु ग्राम पंचायत, जनपद, तहसील एवं जिला स्तर पर मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई।

ग्राम पंचायत स्तर पर पटवारी, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों द्वारा पंचायत कार्यालयों में जनसुनवाई की गई, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान किया गया। इससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ी और उनका समय व धन दोनों की बचत हुई।

कलेक्टर ने सुनीं 94 आवेदकों की समस्याएं-
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई के दौरान 94 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित जिला अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

झूठा राजीनामा कर जमीन का सौदा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश-
जनसुनवाई में जूना भदाना निवासी मांगू बंजारा के आवेदन पर कलेक्टर ने एसडीएम मनासा को निर्देश दिए कि झूठा राजीनामा कर जमीन का सौदा कर राशि हड़पने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

दिव्यांग को मिली निःशुल्क ट्राइसाइकिल-
ग्राम बरूखेड़ा निवासी दिव्यांग लालाराम द्वारा निःशुल्क ट्राइसाइकिल की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराकर प्रदान की।

अवैध कब्जे की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-
ग्राम धनेरिया कलां निवासी मोहनलाल भील द्वारा पुश्तैनी जमीन पर अन्य लोगों द्वारा पेड़ काटकर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने तहसीलदार नीमच नगर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पेंशन प्रकरण में सात दिन में भुगतान के निर्देश-
नीमच की गांधी कॉलोनी निवासी कांताबाई द्वारा नगरपालिका सेवा से सेवानिवृत्ति के 11 माह बाद भी पीएफ एवं पेंशन राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत पर कलेक्टर ने सीएमओ नीमच को सात दिवस में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण संबंधित कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी है।

इन आवेदकों ने भी रखी समस्याएं-
जनसुनवाई में सावन के कचरूलाल, इंदिरा नगर की पुष्पा, कदमाली की लालीबाई, विनोबागंज नीमच के संजय, नीमच की हुलासबाई, हनुमंतिया की सोहनकुंवर, बरकटी की गीताबाई, नीमच के जितेंद्र परिहार, सिरखेड़ा की फूलाबाई, स्कीम नंबर-34 नीमच की जयश्री, सिंधी कॉलोनी की रेखा, नीमच की रतनबाई व शांतिबाई सहित अन्य आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

इसी प्रकार कनावटी के अशोक नायक, जावद के जाकिर हुसैन, ग्वालटोली के राजवंशी, पावड़ा कला के चांदमल, चेनपुरा के गट्टूसिंह, रामपुरा के रामलाल, झांतला के भेरूलाल, ढाबा के लक्ष्मीनारायण, जीरन के नवरतनदास, मेरियाखेड़ी के भगतराम, सिंगोली के निर्मल, डीकेन के रमेशचंद्र, गिरदौड़ा के भारत, सिंगोली की बसंतीबाई व ग्वालटोली की लीलाबाई ने भी अपनी समस्याएं रखीं।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE