छतरपुर। जिला के खजुराहो संभाग विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत आने वाले राजनगर सब स्टेशन में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, कर्यपल्लन अभियंता रामनिवास गुर्जर ,सहायक अभियंता रामप्रकाश दुवेदी विद्युत कॉन्ट्रेक्टर अंकित अवस्थी के अथक प्रयासों से आज पांच एमवीए की जगह दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रखवाया गया। जिसका विधि-विधान से मंत्र उच्चारण के साथ पूजन किया गया। कार्यपालन अभियंता के द्वारा बताया गया कि राजनगर विद्युत उपकेंद्र में नया पावर ट्रांसफार्मर पांच एमबीए की जगह दस एमबीए का ट्रांसफर 77 लाख की लागत से रखवाया गया जिससे बोल्टेज की समस्या खत्म हो गई। शहरीय क्षेत्र और ग्रामीण अंचलों में जो वोल्टेज की समस्या रहती थी उससे निजात मिलेगी जो ओवरलोड के कारण लाइट फाल्ट होती थी अब नहीं होगी,और क्षेत्रवाशियों को विद्युत सुलभता से उपलब्ध होगी, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की तारीफ करते हुए आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की और कहा कि दस एमबीए का ट्रांसफार्मर रखने से जो बोल्टेज कम आने के कारण विद्युत उपकरण नही चल पाते थे अब उस समस्या से निजात मिलेगी,हमारा हमेशा से यह प्रयास रहता है कि समस्या आने से पहले ही समस्या का समाधन निकाल लिया जाए तो वेहतर होता है,क्योकि आज के समय मे बिजली मूलभूत आवश्यकता है लोगो को विजली की आदत पड़ गई है।विद्युत कॉन्ट्रेक्टर अंकित अवस्थी ने बताया कि जो अन्य गांवों में लाइट जाती थी लाइट ट्रिपिंग करनी पड़ती थी,दस एमबीए के ट्रांसफार्मर रखने से लोड बराबर रहेगा,जो लोड की बजह से लाइट कटनी पड़ती थी,अब नही कटेगी। इस कार्यक्रम में सहायक अभियंता आनन्द त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल पार्षद रोबी जैन सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी और आम लोग उपस्थित रहे।