नीमच। सेवा संस्कार मे अग्रणी भारत विकास परिषद परिवार शाखा नीमच द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की 162 वी जयंती पर ऊनकी प्रतिमा जो उत्क्रष्ट विघालय मे परिषद परिवार द्वारा ही लगाई गयी है पर माल्यार्पण किया व स्वामी जी द्वारा पूरे विश्व को जो संदेश दिया गया उसे याद किया गया और उनके प्रेरणादायक वचन सभी को याद दिलाए गये।ज्ञात रहे कि रामक्रष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य रहे स्वामी विवेकानंद को सम्मानित करने के लिए 12 जनवरी का दिन विश्व युवा दिवस के रुप मे मनाया जाता है। साथ ही परिषद के सदस्यी द्वारा कडकडाती ठंड में जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किये गए। कार्यक्रम मे शाखा सदस्य अध्यक्ष रवि पोरवाल, सचिव पिंटू शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप दरक, मनोज माहेश्वरी, पंकज दुबे, राजेश जायसवाल, अशोक अग्रवाल (एलआईसी), मधुसूदन खंडेलवाल, सतीश गोयल, राजेश गट्टानी, शिखर जैन जीटी, बनवारी लाल अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।