नीमच। जिला करसलाकर संघ जिला नीमच का जिला अध्यक्ष पद पर बंशीलाल धनोतिया वकील के निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर आज उनके निवास स्थान पहुंचकर पोरवाल समाजजनों ने पुष्प मालाओंसे साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुकेश पोरवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पोरवाल महासभा जिला अध्यक्ष महासभा प्रकाश मंडवारिया पोरवाल समाज अध्यक्ष शान्ति लाल गुप्ता सचीव प्रेमनारायण गुप्ता इंजीनियर कोषाध्यक्ष कालूराम वैद उपाध्यक्ष राजेश पोरवाल मेडिकल उपाध्यक्ष रामबिलास वैद पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश मुजावदिया एम पी बी पियूष धनोतिया सहित कई समाजजन उपस्थित थे।