BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2026, 5:33 pm
KHABAR : अखिल भारतीय आमंत्रित महिला हॉकी स्पर्धा का हुआ शुभारंभ, प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। खेल जीवन का आधार है और वर्तमान समय में खेलों में उज्ज्वल भविष्य व बेहतर करियर की संभावनाएं उपलब्ध हैं। खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। यह विचार विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रित महिला हॉकी स्पर्धा के शुभारंभ समारोह के दौरान व्यक्त किए।


विधायक पाटीदार ने कहा कि यह प्रतियोगिता जिले में महिला हॉकी के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी और निमाड़ क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक बनेगी।


निमाड़ क्षेत्र में महिला हॉकी के प्रचार-प्रसार एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के उद्देश्य से आयोजित इस स्पर्धा का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया।


स्पर्धा संयोजक मंजीत सिंह चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष स्वर्गीय सरदार मनमोहन सिंह चावला स्मृति अखिल भारतीय आमंत्रित महिला हॉकी स्पर्धा का आठवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।


पूर्व विधायक रवि जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल सहित मध्यप्रदेश की विभिन्न महिला हॉकी टीमों को आमंत्रित करने की कार्ययोजना बनाई गई है।


वहीं अनिल पाण्डेय ने बताया कि खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों के लिए आवास, भोजन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं संभाल रही हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE