BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2026, 5:54 pm
NEWS : निम्बाहेड़ा में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर करियर डे और श्राष्ट्रीय युवा दिवसश् समारोह का भव्य आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल (SVGMS), निम्बाहेड़ा में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 'करियर डे' और 'राष्ट्रीय युवा दिवस' समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा दिलाना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना था।साइबर सुरक्षा के प्रति थाने के एएसआई सूरज कुमार ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।


विवेकानंद के आदर्श आज भी प्रासंगिक: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद मुंदड़ा (CBEO) ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं को सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया और शिक्षा के साथ-साथ चारित्रिक विकास पर विशेष बल दिया।  


साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
समारोह के दौरान सूरज कुमार ने आधुनिक समय की बढ़ती चुनौती, साइबर अपराध (Cyber Crime) और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के खतरों के प्रति छात्र-छात्राओं को सचेत किया। उन्होंने डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए और विद्यार्थियों को मोबाइल के संतुलित व सार्थक उपयोग की सलाह दी।  


साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है ऑनलाइन खतरों (जैसे फ़िशिंग, मैलवेयर, धोखाधड़ी) को समझना और उनसे बचने के लिए सावधानी बरतना, जैसे मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) का उपयोग करना, अनजान लिंक/अटैचमेंट न खोलना, सुरक्षित वाई-फाई का उपयोग करना और नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट करना, ताकि डेटा और डिवाइस सुरक्षित रहें, और किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत


मुख्य बातें और सावधानियां:
मजबूत पासवर्ड और MFA: सभी खातों के लिए मजबूत, अद्वितीय पासवर्ड इस्तेमाल करें और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) ज़रूर चालू करें.
लिंक और अटैचमेंट: अनजान ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया पर आए लिंक्स पर क्लिक न करें और अटैचमेंट खोलने से पहले वायरस स्कैन करें.
सॉफ्टवेयर अपडेट: अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, एंटीवायरस और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें.
सुरक्षित कनेक्शन: सार्वजनिक वाई-फाई पर संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें; VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल करें.
व्यक्तिगत जानकारी: बैंक डिटेल्स, SSN जैसी जानकारी साझा करते समय HTTPS वाली सुरक्षित साइट्स (https:// से शुरू होने वाली) का ही उपयोग करें.
डेटा बैकअप: अपनी ज़रूरी फाइलों का नियमित रूप से बैकअप लें.
जागरूकता बढ़ाएँ: दोस्तों और परिवार के साथ ऑनलाइन सुरक्षा की बातें साझा करें, जैसे पुलिस या बैंक कभी फोन/मैसेज करके पैसे नहीं मांगते
साइबर अपराध की रिपोर्ट कैसे करें:
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल: cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें.
हेल्पलाइन: 1930 (पहले 155260) पर कॉल करें.
स्थानीय पुलिस: नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करें. 


लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन आवश्यक: प्राचार्य
विद्यालय के प्राचार्य अनिल सोमानी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।  


कार्यक्रम का कुशल संचालन बंशी लाल धाकड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने करियर संबंधी विभिन्न सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE