BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2026, 6:00 pm
KHABAR : पेयजल स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन की सख्त पहल, युद्ध स्तर पर चल रहा साफ-सफाई एवं जल गुणवत्ता परीक्षण अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पेयजल स्रोतों की सफाई एवं गुणवत्ता जांच का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में पेयजल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ घर-घर जाकर पानी के नमूने लिए जा रहे हैं तथा आम नागरिकों को पेयजल की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में स्थित पानी की टंकियों, बावड़ियों एवं कुओं की विधिवत सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों एवं ग्रामों से पेयजल के सैंपल एकत्र कर उनकी वैज्ञानिक पद्धति से जांच की जा रही है, ताकि पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग द्वारा लिए गए पानी के नमूनों की जांच निरंतर जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। इसमें पानी में मौजूद तत्वों की मात्रा, किसी तत्व की कमी या अधिकता तथा जल गुणवत्ता से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जा सकें और नागरिकों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में वार्ड कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। जल सुनवाई अभियान के अंतर्गत आम जनता से पेयजल व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया गया तथा पेयजल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि जिले के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो तथा पेयजल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE