BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2026, 6:29 pm
KHABAR : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 50 मफलर व 100 पेम्पलेट वितरित, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय द्वारा “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर 13 जनवरी 2026 से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रभावी कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शहर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में किया गया।


थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर, सूबेदार सुरेश सिसोदिया, सहायक उपनिरीक्षक ब्रजेश परिहार, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश सांखला, प्रधान आरक्षक सुभाष परमार, नाहर सिंह, प्रताप पटेल, दिनेश कनिक, प्रदीप शर्मा, गोपाल सोनी सहित यातायात टीम द्वारा दिनांक 13.01.2026 को शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर मोटरसाइकिल चालकों को डोर (मांझा) से बचाव हेतु 50 मफलर एवं 100 पेम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।


इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु फ्लैक्स एवं डिजिटल बैनर तैयार कर आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे नागरिक स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE