शाजापुर। शहर के महूपुरा क्षेत्र में चिल्लर नदी के पास बिती रात बीच युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस विवाद के कारण इलाके में तनाव फैल गया। दोनों गुटों के बीच लात-घूंसे, डंडे और बेल्ट चले, जिससे चिल्लर नदी क्षेत्र से लेकर डांसी हनुमान मंदिर तक माहौल तनावपूर्ण हो गया घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। त्योहारों के दौरान शहर के मुख्य क्षेत्र में ऐसी घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है।