BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2026, 11:19 am
BIG NEWS : महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे फिल्म और टीवी सितारे, अभिनेत्री ऐश्वर्या राज, अभिनेता हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने भगवान के किए दर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाकाल मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती में तीन सेलिब्रिटी शामिल हुए। साउथ फिल्म की अभिनेत्री ऐश्वर्या राज भकुनी सहित फिल्म और टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान तेजवानी ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


महाकाल मंदिर में तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में बॉलीवुड और टॉलीवुड के अभिनेता हितेन तेजवानी पत्नी गौरी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे, वहीं साउथ सिनेमा की अभिनेत्री ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान सभी ने नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठकर भगवान की आरती देखी। आरती के बाद सभी ने देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आने वाली ऐश्वर्या राज भकुनी ने सम्राट, पृथ्वीराज, प्राइड सहित कसम तेरे प्यार की जैसी फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है। वहीं हितेन और गौरी तेजवानी दोनों कई टीवी सीरियल्स सहित फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों सास भी कभी बहू थी जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल का भी हिस्सा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE