BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2026, 11:22 am
BIG NEWS : नीमच जिले की रामपुरा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, क्राइम ब्रांच व साइबर सेल की मदद से हुई गिरफ्तारी, 2022 से फरार चल रहा था आरोपी, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

नीमच। थाना रामपुरा क्षेत्र में 254.20 क्विंटल गेहूं की खरीदी के नाम पर 6 लाख 11 हजार 351 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 4 वर्षों से फरार चल रहे धारा 420 भादवि के आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है।

माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विजय सागरियां के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
फरियादी प्रकाशचंद घोटा, निवासी रामपुरा (ग्रीन मर्चेंट कमीशन एजेंट) के साथ अहमदाबाद स्थित धनलक्ष्मी केनवास नामक फर्म द्वारा मोबाइल के माध्यम से 254.20 क्विंटल गेहूं 2405 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी का सौदा किया गया। इसके बाद कुल 6,11,351 की राशि का भुगतान नहीं कर धोखाधड़ी की गई। इस संबंध में थाना रामपुरा में अपराध क्रमांक 180/22 धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस ने क्राइम ब्रांच अहमदाबाद एवं साइबर सेल नीमच की सहायता से फरार आरोपी जिग्नेश पिता विनयचंद शाह (उम्र 51 वर्ष), निवासी अहमदाबाद (गुजरात) को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया।

अन्य आपराधिक रिकॉर्ड-
आरोपी द्वारा वर्ष 2022 से 2026 के बीच विभिन्न राज्यों में कुल 3 करोड़ 29 लाख 55 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

थाना असलाली, अहमदाबाद : 36 टन चावल – 63 लाख 55 हजार
थाना नयागांव, ठाणे (महाराष्ट्र) : मटर 350 क्विंटल, चना 300 क्विंटल – 42 लाख 31 हजार 500
वर्ष 2024, थाना लहार, भिंड : ज्वार 800 क्विंटल व बाजरा 300 क्विंटल – 33 लाख 69 हजार 300
वर्ष 2025, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर : गेहूं 3220 क्विंटल – 1 करोड़ 90 लाख

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय सागरियां (थाना प्रभारी रामपुरा), उप निरीक्षक हरिसिंह सिसोदिया, उप निरीक्षक नसीम अहमद, आरक्षक मुकेश मछार, रघुवीर सिंह, विजय बारीवाल, थाना रामपुरा स्टाफ, साइबर सेल नीमच से प्रदीप शिंदे, लखन प्रताप सिंह, कुलदीप एवं क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE