तराना। माँ अहिल्या की नगरी तराना में हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत खास माना जाता है। यह पर्व 14 जनवरी को पूरे देश में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर तरफ त्योहार की रौनक दिख रही है। मकर संक्रांति के दिन लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं और घरों में तिल-गुड़ के लड्डू, गजक, चिक्की जैसी स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं। देश के कई हिस्सों में इस दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है, जिससे आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है। साथ ही लोग एक-दूसरे को दिल से बधाइयां भी देते हैं वही तराना नगर क़े मंगलनाथ मंदिर एवं महिदपुर नाके पर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष जलेबी वितरण का आयोजन किया जाता है वही इस वर्ष भी दिनेश कुमावत मित्र मंडली द्वारा जलेबी वितरण का आयोजन उत्साह उमंग के साथ किया गया जिसमे तराना नगर सहित आसपास क़े ग्रामीण क्षेत्रों से पधारे भक्तों ने गरमा गरम जलेबी का लुत्फ उठाया।