खरगोन। नवग्रहों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध खरगोन नगर का गौरव दिवस को बुधवार को भगवान सूर्य की अगुवानी के पर्व मकर संक्राति से शुरु हुआ। इस दौरान सुबह के समय जहां नवग्रहों के पूजन-दर्शन के बाद इस उत्सव की शुरुआत हुई। यात्रा में विधायक बालकृष्ण पाटीदार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर नगर गौरव दिवस के उत्साह का आनन्द लिये। यह यात्रा शहर में भ्रमण करते हुए मुख्य आयोजन स्थल कुंदा नदी के तट स्थित किला मैदान परिसर पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा को विराम दिया। गौरव दिवस पर इस यात्रा के साथ ही नगर गौरव दिवस के दो दिवसीय आयोजनों को लेकर कुंदा नदी के तट को भव्य तरीके से सजाया गया है। जहां रात के समय यहां के घाट दूधिया रोशनी से सराबोर हो रहे हैं। खरगोन जिले के गौरव दिवस को लेकर कुंदा नदी में लगाए गए फव्वारे भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यही नहीं, इस दौरान देर शाम करीब 7 बजे कुन्दा नदी किनारे, गणेश मंदिर के सामने दीपदान एवं महाआरती के साथ ही साथ भव्य एवं रंगारंग आकर्षक आतिशबाजी भीजाएगी जिसके बाद नगर के गौरव दिवस को लेकर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।