कसरावद। सरकार की ई-उपार्जन खाद टोकन योजना को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा कसरावद एसडीएम सत्येंद्र बैरवा को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों के हित में महत्वपूर्ण मांग रखी गई।
महासंघ ने मांग की है कि सरकार ई-उपार्जन खाद वितरण टोकन योजना लागू करने से पूर्व प्रत्येक जिले और तहसील स्तर पर प्रयोगशालाएं (लैब) स्थापित करे, ताकि कंपनियों द्वारा बाजार में उतारे जा रहे रासायनिक खाद, कीटनाशक और बीजों की गुणवत्ता की जांच की जा सके।
संगठन का कहना है कि यदि जिला व तहसील स्तर पर परीक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी, तो किसानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सकेगी और किसानों को अच्छी गुणवत्ता का खाद, बीज और कीटनाशक मिल सकेगा। इससे कृषि उत्पादन भी बेहतर होगा और किसानों का भरोसा बढ़ेगा।