BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2026, 2:09 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में महाराजा छत्रसाल बुन्‍देलखण्‍ड विश्‍व विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन, पढे़ भरत यादव की खबर  

Share On:-

छतरपुर। महान् विचारक एवं युग प्रवर्तक, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं ग्रामोदय से अ‍भ्‍युुुदय के जिला स्‍तरीय कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में महाराजा छत्रसाल बुन्‍देलखण्‍ड विश्‍व विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉं सरस्‍वती एवं महाराजा छत्रसाल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्‍ज्‍वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ललिता यादव विधायक छतरपुर, अध्यक्षता बार ऐशोसिएशन के अध्‍यक्ष शिव प्रताप सिंह, एवं विशिष्‍ट अतिथि के रूप में अनिल द्विवेदी (सचिव बार ऐशो.), यशवंत पटेल (कुल सचिव वि.वि.), दीपक तिवारी (स्‍वदेशी जागरण मंच), प्रदीप सेन, सुन्‍दर रैकवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा आशीष ताम्रकार जिला समन्‍वयक म.प्र. जन अभियान परिषद् ने रखी। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुये दीपक तिवारी ने अपने उद्बोधन में स्‍वदेशी अपनाने पर बल दिया तो कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कर रही मा. विधायक ललिता यादव जी ने स्‍वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्‍होंने उनके आदर्शों पर आज की भावी पीढ़ी को चलने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कर रहे शिव प्रताप सिंह ने अपने वक्‍तव्‍य में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और चरित्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से सावित्रीबाई फुले, ज्‍योतिवाराव फुले, महात्‍मा बुद्ध, संत रविदास एवं स्वामी विवेकानंद के पथ चिन्‍हों पर चलने एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनों से नशामुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को स्‍वल्‍पाहार का वितरण किया गया।


इस अवसर पर मंच संचालन विकासखण्‍ड समन्‍वयक राजनगर मनीष शर्मा ने किया इस दौरान नवांकुर योजनांतर्गत चयनित समस्‍त नवांकुर संस्‍थाएं जिला छतरपुर के परामर्शदाता एवं एमएसडब्‍ल्‍यू प्रथम, एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE