मंदसौर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए प्रतिबंधित चायनीज मांजा बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 36/2026 दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 14 जनवरी 2026 को रात्रि 12.41 बजे की गई। घटना 13 जनवरी 2026 की रात्रि करीब 10.30 बजे नरनसिंहपुरा स्कूल के पास की है। यहां नयागांव नरनसिंहपुरा निवासी 20 वर्षीय जीवन कुमावत पुत्र ओमप्रकाश कुमावत चायनीज मांजा बेचते पाया गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चायनीज मांजा के पांच गट्टे जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 4,000 बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा दंडाधिकारी के स्पष्ट आदेशों का उल्लंघन किया गया है। मामले में धारा 223-ए बीएनएस, 188 भादंवि एवं 35(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।