नीमच। जिला रोजगार कार्यालय नीमच एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रामपुरा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 336 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 265 युवाओं का प्राथमिक रूप से रोजगार हेतु चयन किया गया।
इस रोजगार मेले में मालवा पेट्रो प्रोडक्ट प्रा. लि., भारत फाइनेंशियल, टीएसपीएल ग्रुप पुणे, पीएम फूड कॉर्पाेरेशन एवं वीई कमर्शियल प्रा. लि. पीथमपुर सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की।
यह जानकारी प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी दिनेश परमार ने दी।