खनियांधाना। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खनियांधाना की समाज सेवी युवा समिति ने मानवता की मिसाल पेश की है। समिति के सदस्यों ने नगर के मॉडल स्कूल के पीछे स्थित गरीब बस्तियों में पहुँचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच खिचड़ी और लड्डू का वितरण किया।
समिति द्वारा हर वर्ष 14 जनवरी को इसी तरह सेवा कार्यों के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। संस्था का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो अभाव के कारण पर्व का आनंद नहीं ले पाते हैं। समाज सेवी युवा समिति केवल त्यौहारों पर ही नहीं, बल्कि साल भर समाज सेवा की विभिन्न छोटी-बड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती है और हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है। युवाओं की इस पहल की नगर वासियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।