छतरपुर। शहर के विराज गार्डन सागर रोड दोपहर 1 बजे बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सुंदरकांड मण्डल कार्यालय का शुभारम्भ किया। बागेश्वर महराज का फूल बरसा कर स्वागत किया। बागेश्वर महराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। भक्त मंडल और छतरपुर के भक्तगण मौजूद रहे।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा हिंदुत्व को लेकर सभी सनातनी और साधु संत एक जुट हो तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। 12 फरवरी को देश भर के सुंदर कांड मंडली सवा लाख सुंदर कांड पाठ करेंगे ऑनलाइन हवन पाठ भी जुड़कर भक्त गण करेंगे। बागेश्वर धाम में 15 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर 300 कन्याओं का विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा जो बुंदेलखंड क्षेत्र में सबसे बड़ा आयोजन है जिसमें भारत वर्ष के साधु संत कन्याओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।