शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में महिला सशक्तिकरण अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यकम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को माह जनवरी 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण 16 जनवरी 2026 को माखन नगर नर्मदापुरम से किया जायेगा। कार्यक्रम का लाईव वेबकास्ट प्रसारण किया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रत्येक जिले में एक मुख्य कार्यक्रम स्थल सहित जिले के अन्य नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 01 के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा।
जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं सभी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना अधिकारियों को जिले में महिला हितग्राहियों को उक्त कार्यक्रम दिखाये जाने तथा कार्यक्रम के पूर्व जिले में उत्सव मनाये जाने सहित विभिन्न कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं।